Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस वजह से परेशान थीं टिक टॉक स्टार सिया कक्कर, मौत की असली वजह आई सामने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली निवासी 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सिया कक्कड़ की आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। सिया के फॉलोअर्स को तगड़ा झटका लगा है। उनके टिक टॉक पर 10 लाख से ज्यादा फालोवार्स हैं। इतना ही नहीं महज 16 साल की उम्र में वह टिक टॉक से हर महीने 1 से डेढ़ लाख की कमाई भी कर लेती थीं।

सिया ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है लेकिन सूत्रों ने दावा किया है कि टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ पिछले काफी समय से टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए धमकी मिल रही थी। इन धमकी की वजह से टिकटॉक स्टार परेशान हो जाती थी। ये धमकी कौन देता था इस बात का पता नही नहीं चल पाया है।

सिया कक्कड़ ने इस कदम को उठाने के कुछ घंटे पहले ही डांस करते हुए एक वीडियो टिक टॉक पर अपलोड किया था। बुधवार की रात भी टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ रोजाना की तरह सामान्य थीं। आत्महत्या करने से पहले एक गाने के सिलसिले में सिया कक्कड़ ने अपने मैनेजर से भी बात की थी। उस समय भी टिकटॉक स्टार बहुत ही सामान्य थीं। मैनेजर अर्जुन ने बताया वह बिलकुल सामान्य थीं। उन्हें नहीं पता आखिर सिया ने ऐसा क्यों किया और इतना बड़ा कदम उठा लिया।

सिया को टिक टॉक पर 11 लाख लोग फॉलो करते थे, जबकि इंस्टाग्राम पर भी करीब 91 हजार लोग उससे जुड़े हुए थे। यहां पर यह भी गौर करने वाली बात है कि पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर सुसाइड करने वाली 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने बेहद कम उम्र में काफी नाम कमाया था। लोकप्रियता में उन्होंने अपनी हमउम्र कई टिकटॉक स्टार को काफी पीछे छोड़ दिया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending