Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से दुखी मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बॉलीवुड में अब नहीं गाएंगी कोई गाना

Published

on

Loading

पटना। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके फैन्स सदमे में हैं। देश में कई जगहों से सुशांत की मौत से आहत होकर उनके फैन्स द्वारा आत्महत्या की ख़बरें आ रहीं है। कई लोग सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को जिम्मेदार मान रहे हैं।

इसी कड़ी में देश की छोटी उम्र में अपने गीतों से अलग पहचान बना चुकी मैथिली ठाकुर ने भी सुशांत सिंह राजपूत को अपना पसंदीदा अभिनेता बताते हुए निधन पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने फैसला किया है कि अब वह बॉलीवुड में कोई गाना नहीं गाएंगी।

मैथिली ठाकुर के छोटे भाई ऋषभ ठाकुर के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुई वीडियो में मैथली ठाकुर व ऋषभ ठाकुर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से आहत दिखे और उन्होंने वीडियो में इसका जिक्र किया।।मैथली पिछले दो दिनों से इन सब बातों को लेकर परेशान थी।।इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया कि अब वो कोई भी बॉलीवुड कवर सांग नही गाएंगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending