Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से नहीं उबर पा रहा बिहार, बॉलीवुड से बदला लेने को तैयार

Published

on

Loading

अचानक सुशांत की आत्महत्या नें बॉलीवुड पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार में सुशांत की मौत नें युवाओं पर आक्रोश व्याप्त कर दिया है।  कई कलाकारों ने बॉलीवुड में पक्षपात का आरोप लगाया हैं साथ ही सलमान खान या करण जौहर की फ़िल्म नहीं लगाई जाएंगी, ये बात भी कही है। इन दोनों पर बिहार आने में भी आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत बीते रविवार को अपने आवास पर मृत पाए गए थे। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे सुशांत सिंह राजपूत ने वर्ष 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए मुंबई आ गए थे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending