Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने पुलिस के सामने कर दिया बड़ा खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बताई ये बात

Published

on

Loading

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बांद्रा पुलिस ने सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया है। नौ घंटे चली पूछताछ में रिया से कई सवालों के जवाब जानने की कोशिश की गई।

रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया था। गुरुवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में रिया चक्रवर्ती समेत सुशांत की पीआर गतिविधियों को हैंडल करने वाली राधिका निहलानी और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के भी बयान दर्ज किए गए।सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी से भी पूछताछ हुई थी।

सभी कर्मचारी अपने फोन से तुरंत हटाएं ये चाइनीज ऐप- UPSTF

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड के कई नामी प्रोड्यूसर्स-डायरेक्टर्स, एक्टर्स शक के घेरे में हैं।इसके साथ साथ यशराज फिल्म्स, करण जौहर और सलमान खान पर भी केस दर्ज किया गया है।

 

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending