Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुसाइड से 3 दिन पहले सुशांत ने अपने स्टाफ को दी थी पूरी सैलरी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को पता चला है कि सुशांत ने आत्महत्या से ठीक तीन दिन पहले पूरे स्टाफ को सैलरी दे दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने तीन दिन पहले ही घर में मौजूद स्टाफ की सैलेरी दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के एक सोर्स का कहना है कि एक्टर ने सुसाइड से तीन दिन पहले सभी की पूरी सैलेरी दे दी थी। सुशांत ने यह भी कहा था कि वह रख लें क्योंकि आगे वह उन्हें सैलेरी नहीं दे पाएंगे। जिस पर उनके कर्मचारियों ने जवाब दिया, ‘आपने हमें इतने दिन संभाला है, आगे हम कुछ न कुछ कर लेंगे।’

वहीं पुलिस अधिकारी को पता चला है कि सुशांत ने मार्च में दो बार दिशा सालियन से बातचीत की थी। पुलिस ने बताया,’हमारी जांच के अनुसार दिशा सलियन और सुशांत ने मार्च में दो बार व्हाट्सएप पर कुछ प्रोजेक्ट के बारे में बात की। उसके बाद दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। हाल ही में दिशा सालियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending