Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, 28 साल की उम्र में हुआ इस डायरेक्टर का निधन

Published

on

Loading

मुंबई। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर कृष का मुंबई में निधन हो गया है। वे 28 साल के थे। उनके अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार के मुताबिक उनका निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ है।

कई मीडिया रिपोर्ट में रोड एक्सिडेंट को उनकी मौत की वजह बताया गया था। लेकिन मामा सुनील भल्ला ने इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि कृष कपूर अपने घर पर बेहोश हो गए थे। ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी मौत हो गई।

सुनील भल्ला के मुताबिक, कृष की मौत 31 मई को हुई। कृष की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं है. वो एकदम स्वस्थ थे। 31 मई को वो अचानक से बेहोश हो गए और उनके शरीर से खून निकलने लगा।

उनकी ब्रेन हैमरेज के कारण मौत हुई। बता दें कि कृष शादीशुदा थे। उनका एक सात साल का बेटा है। कृष महेश भट्ट की फिल्म जलेबी, कृति खरबंदा स्टारर फिल्म वीरे की वेडिंग से जुडे़ थे।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending