Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में और तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 8909 नए मामले आए सामने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन के साथ और भी ज्यादा तेज होती चली जा रही है। बीते 24 घंटे में 8909 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

जबकि इससे 217 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। नए केस की पुष्टि होने के बाद भारत में अब कुल 2 लाख 7 हजार 615 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो गए हैं।

देश में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 5815 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1 लाख 303 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अगर एक्टिव केस की बात करें तो देश में अब कुल 1 लाख 1 हजार 497 लोगों इस वायरस से संक्रमित लोग हैं।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending