Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यूपी सरकार को दिया कोरोना संकट को अवसर में बदलने का सुझाव

Published

on

Loading

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यूपी सरकार को कोरोना संकट को अवसर में बदलने का सुझाव दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह से अपनी वार्ता के दौरान ये सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते इस समय हजारों को संख्या में कुशल मजदूर गांवों में मौजूद हैं। ऐसे में उनका उपयोग कर जलशक्ति मिशन को मजबूती दी जा सकती है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के साथ जल जीवन मिशन द्वारा हर घर जल पहुंचाने की योजना की समीक्षा कर रहे थे।

प्रवासी मजदूर बनेंगे ताकत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक कोरोना संक्रमण के समय में शहरों से भारीद तादाद में कुशल श्रमिक गांव में आए हैं। उनके पास गांव में काम नहीं है, और वे रोजी रोटी की चिंता से परेशान हैं। ऐसे समय में जल जीवन मिशन के जरिए हर घर को जल से जोड़ने की योजना के कामों की शुरुआत इन कुशल मजदूरों से कराई जाय।
इससे गांवों में मौजूद कुशल कारीगरों का उपयोग हो सकेगा। उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिल सकेगा । इसके साथ ही जलशक्ति मिशन और गांव में पानी से जुड़ा बुनियादी ढांचा भी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक जंपस्टार्ट भी दिया जा सकेगा।

इस साल यूपी में 1 करोड़ परिवारों को नल से जल

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल ही 1 करोड़ परिवारों को जल से नल पहुंचाने की योजना बना चुकी है। इसमें से 40 लाख कनेक्शन तीन से चार महीनों में ही दिए जाएंगे, बाकी के कनेक्शन नई स्कीमों के माध्यम से दिए जाएंगे। तीन महीनों में 40 लाख कनेक्शन जिन जगहों पर दिए जाने हैं वहां पर पाइप लाइन की सुविधा पहले से उपलब्ध है।

यूपी के जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तराई एवं गंगा जमुना एवं दूसरी नदियों के तट पर गांवों का विस्तार हुआ है। अब सरकार इन गांवों को सबसे पहले हर घर नल से जल योजना से जोड़ने वाली है। दरअसल इन गांवों में भूजल भी उपलब्ध है वहां पर पानी की क्वालिटी भी बहुत अच्छी है। ऐसें में इस साल इन गांवों में हर घर को नल से जोड़ने का कार्यक्रम लिया जाएगा।

पानी की क्वालिटी और पारदर्शिता बहुत जरुरी

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने भी वाटर क्वालिटी के मुद्दे पर भी चर्चा की और कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल 88 प्रयोगशाला हैं परंतु उनमें से केवल एक प्रयोगशाला एनएबीएल के द्वारा मान्यता प्राप्त है। प्रदेश सरकार इस मामले को भी गंभीरता से लेकर इस वर्ष में ही सभी प्रयोगशालाओं को एनएबीएल की मान्यता प्रदान करवा सकती है। डॉक्टर सिंह ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री को बताया कि यूपी सरकार हर एक गांव को पानी के लिए आत्मनिर्भर भी बनाना चाहती है। इसके लिए बुनियादी ढांचे के लिए जरूरी धनराशि हर गांव को दी जा रही है। पैसों का सही उपयोग हो इसके लिए हर ग्रामीण इलाके में एक सहायक संस्था भी नियुक्त की जा रही है। ये संस्था जो गांव के लोगों को जल संरक्षण, पानी से संबंधित हिसाब किताब, दस्तावेज, खर्च रजिस्टर के बारे में जरूरी ट्रेनिंग देगी। काम की गुणवत्ता अच्छी रहे और पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा सके इसके लिए गांव की समिति की निगरानी में काम कराया जा रहा है।

अफसरों ने भी दिए महत्वपूर्ण इनपुट

बैठक में मौजूद भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव परमेश्वरण और यूपी सरकार के प्रमुख सचिव जलशक्ति अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे। परमेश्वरण ने सुझाव दिया कि जलशक्ति मिशन में गांव वालों की भागीदारी बहुत जरुरी है। इससे न केवल व्यवस्था की आयु लंबी होगी बल्कि हर व्यक्ति का योजना से खुद भी जुडाव होगा। वहीं अनुराग श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि इस साल के 1 करोड़ के लक्ष्य को लगभग डेढ़ करोड़ तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए करीब 80 हजार गांवों में ग्रामीणों के कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग भी तुरंत शुरु की जा रही है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending