प्रादेशिक
लॉकडाउन 5.0ः यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस
लखनऊ। केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-1 की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लोगों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। ताजा दिशानिर्देश के मुताबिक 8 जून से होटल और धार्मिक स्थल खुलेंगे।
वहीं जुलाई में स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा अगर किसी जगह एक केस मिलता है तो उसे 250 मीटर के दायरे को कंटेमेंट जोन घोषित किया जाएगा। एक केस मिलने पर फ्लोर सील होगा, जबकि एक से ज्यादा केस मिलने पर टावर सील कर दिया जाएगा।
गाइडलाइंस के मुताबिक अगर किसी घर में केस निकला तो मकान मालिक को पूरा घर सैनिटाइज कराना होगा। दुकानदारों को फेसमास्क, सैनिटाइजर रखना होगा। जिले में कैसे दुकाने खुलेंगी ये डीएम तय करेंगे।
यूपी सरकार की नई गाइलांइस के मुताबिक समस्त कार्यालयों में 100 प्रतिशत अटेंडेंस होगी। तीन पालियों में काम होगा। बाजार सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगे। सुपरमार्केट भी खुलेंगी।
सब्जी मंडियों को 6 से 9 और फल मंडियों को सुबह 8 से रात 8 बजे तक खोला जाएगा। मिठाई की दुकान खोल सकते हैं, लेकिन बैठकर खाने की व्यवस्था नहीं। बस में उतने लोग बैठ सकते हैं जितनी सीटें हैं। कार के लिए भी यही नियम है।
दोपहिया वाहन पर अब दो लोगों की छूट। ऑटो में भी जितनी सीट उतने लोग। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होना चाहिए। पार्क सुबह 5 से 8 और शाम 5 से 8 बजे तक खुलेंगे।
रोडवेज की बसें चलाने की अनुमति। सैलून, ब्यूटी पार्लर भी खुलेंगे। एक जून से रेल सेवा भी शुरू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का ध्यान रखें। 8 जून से शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे।
अंतरराष्ट्रीय उडानें बंद रहेंगी। औद्योगिक क्षेत्र में मरीज मिला तो 24 घंटे के लिए रहेगा बंद। बस स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। नाइट शिफ्ट में काम कर सकते हैं लेकिन ऑफिस को पिकअप और ड्रॉप करने की सुविधा देनी होगी
उत्तर प्रदेश
यूपी बोर्ड रिजल्ट: हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम तो इंटर में शुभम वर्मा ने किया, देखें टॉपर्स की लिस्ट
लखनऊ। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने अपनी सफलता का परचम लहराते हुए टॉप किया है। वहीं, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शुभम वर्मा ने बाजी मारते हुए पहले पायदान पर अपना कब्जा जमाया।
आप नीचे दी गई लिस्ट में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नाम चेक कर सकते हैं।
हाईस्कूल के टॉप 3 टॉपर्स लिस्ट
प्राची निगम- रैंक 1
दीपिका सोनकर- रैंक 2
नव्या सिंह- रैंक 3
स्वाती सिंह- रैंक 3
दीपांशी सिंह सेंगर रैंक 3
अर्पित तिवारी- रैंक 3
इंटरमीडिएट के टॉप 3 टॉपर्स लिस्ट
शुभम वर्मा- रैंक 1
विषु चौधरी – रैंक 2
काजल सिंह- रैंक 2
राज वर्मा- रैंक 2
कशिश मौर्या- रैंक 2
चार्ली गुप्ता- रैंक 2
सुजाता पांडे- रैंक 2
शीतल वर्मा- रैंक 3
कशिश यादव- रैंक 3
आदित्य कुमार वर्मा- रैंक 3
अंकक्षा विश्वकर्मा- रैंक 3
पलक सिंह- रैंक 3
-
फैशन2 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार