Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना की वजह से देश में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में चली गई इतने लोगों की जान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 51 हजार के पार चली गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1 लाख 51 हजार 767 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मौत के आंकड़े में भी लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब तक इस जानलेवा बीमारी से 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 64 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 83 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।

इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 54 हजार 758  के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं इस राज्य में मौत का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में 1792 लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं।

नेशनल

बिहार: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लडे़गी चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। बंटवारे के साथ ही पशुपति पारस और मुकेश सहनी की पार्टियां एनडीए से बाहर हो गई हैं।

सहमति के तहत बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है।

किन सीटों पर उतरेंगे किसके उम्मीदवार

इस बार बिहार की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजंगज, सारण, उजियारपुर,बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। वहीं वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीटों से चिराग पासवान की पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को गया की सीट दी गई है। वहीं जेडीयू की बात करें तो पार्टी वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Continue Reading

Trending