Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का हुआ निधन, लंबे समय से दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजेंद्र सिंह वर्तमान में झारखंड की बेरमो सीट से विधायक थे।

सिंह के परिजनों के मुताबिक, इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया। कई दिनों तक दिल्ली में इलाज के बाद रविवार को उनका निधन हो गया।

सिंह की पहचान मजदूर कांग्रेसी नेता के रूप में रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह संयुक्त बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘’बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending