Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में नहीं कम हो रही कोरोना की रफ्तार, 5611 नए मामले आए सामने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। भारत में अब कुछ दिनों से हर रोज कोरोना के 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5611 नए मामले सामने आए हैं और 140 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए हैं।

नए मामलों की मिलकर अब भारत में कुल 1 लाख 6 हजार 750 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक देश में 3 हजार 303 लोग की जान जा चुकी है जबकि 42 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसी के साथ देश में अब एक्टिव केस की संख्या 61 हजार 149 बची है। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. यहां अब तक 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 1325 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि 9639 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending