Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टिक-टॉक स्टार फैजल सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ीं, एक्शन लेगा NCW

Published

on

Loading

मुंबई। मशहूर टिकटॉकर फैजल सिद्दीकी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। अपने एक विवादित वीडियो के चलते वह सुर्खियों में आ गए हैं।ट्विटर पर भी इस वीडियो को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में फैजल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे लड़कियों पर एसिड अटैक का महिमामंडन करते नजर आ रहे हैं। अब ट्विटर पर हो रहे हंगामे के बाद इस पर राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) कार्रवाई करने जा रहा है।

वायरल वीडियो में फैजल एक ऐसे लड़के की एक्टिंग कर रहे हैं, जो अपने प्यार को खो देने का गम कर रहा है। वो अपनी प्रेमिका से कहते हैं कि उसने तुझे छोड़ दिया, जिसके लिए तूने मुझे छोड़ा था? और फिर उसपर कुछ फेंकते हैं। ये एसिड होता है, जिसकी वजह स लड़की का चेहरा खराब हो जाता है।

इस वीडियो को बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग किया और मामले को हाइलाइट किया। इसके बाद रेखा शर्मा ने उन्हें जवाब दिया कि वे इस मामले को पुलिस और टिकटॉक इंडिया तक लेकर जाएंगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending