Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कुशीनगर में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 2 और पाए गए पॉजिटिव

Published

on

Loading

लखनऊ। कुशीनगर में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़ती जा रही है। जिले में 2 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है।

सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमितों पाया गया है। उसकी रिपोर्ट आज ही यानी रविवार को आई है।

संक्रमित शख्स मुंबई से चार दिन पहले खुद आया था। दूसरा बीस वर्षीय युवक है जो जटहा थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा का निवासी है। लक्षण दिखने के बाद दोनों के सैंपल लेकर तीन दिन पहले जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया था। दोनों सरकार की ओर से भेजे जाने वाले प्रवासी मजदूरों में शामिल नहीं हैं।

यह खुद किसी ट्रक या अन्य वाहनों से घर आए थे। दोनों गांवों को हॉट स्पॉट में तब्दील किया जा रहा है। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री की जानकारी की जा रही है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जा रहा है।

संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।  इस महीने की शुरूआत तक कुशीनगर जिला ग्रीन जोन में था लेकिन हाल ही वापस लौटे प्रवासियों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से यह जिला ऑरेंज जोन में आ गया है।

प्रादेशिक

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को आया हार्ट अटैक, बैरक में मिले बेहोश

Published

on

Loading

बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को हॉर्ट अटैक आया है। मुख्तार अंसारी जेल में अपनी बैरक में बेहोश पाया गया। जल्द ही अस्पताल से मुख्तार अंसारी की रिपोर्ट जारी की जाएगी।

जेल की मेडिकल टीम ने उसके स्वास्थ्य का मुआयना करने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुख्तार अंसारी की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

मुख्तार के वकील मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं और अभी तक प्रशासन ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि इसी महीने 27 तारीख की मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। सुबह होते-होते जब ये खबर आग की तरह फैली तो पता चला कि माफिया डॉन की हालत गंभीर है। उसे ICU में वेटिंलेटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। धीरे-धीरे मुख्तार के समर्थकों और परिवारीजनों को बांदा पहुंचना शुरू हो गया। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी, बेटा उमर अंसारी बांदा पहुंचे, लेकिन किसी को भी मुख्तार से मिलने नहीं दिया गया।

Continue Reading

Trending