Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनियाभर में कोरोना का कहर, 45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का की संख्या 45 लाख के पार चली गई है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख सात हजार से अधिक हो गई है।

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “दुनियाभर में शनिवार सुबह तक कुल 45 लाख 53 हजार 406 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालो की संख्या 3 लाख 07 हजार 486 रही।”

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 87 हजार 530 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 42 हजार 819 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 2 लाख 62 हजार 843 मामलों के साथ रूस का स्थान है। वहीं, 2 लाख 38 हजार 04 मामलों के साथ ब्रिटने, 2 लाख 30 हजार 183 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 23 हजार 885 मामलों के साथ इटली, 2 लाख 18 हजार 223 मामलों के साथ ब्राजील, 1 लाख 79 हजार 630 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 75 हजार 233 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 46 हजार 457 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 16 हजार 635 मामलों सहित इरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 34 हजार 78 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है।महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 31 हजार 610 मौतों के साथ इटली, 27 हजार 532 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 495 मौतों के साथ स्पेन और 14 हजार 817 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending