Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोनाः 24 घंटे में 3525 नए केस आए सामने, संख्या हुई 74 हजार के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के चलते बुधवार सुबह तक 2,415 मौतें हो चुकी हैं, वहीं इस घातक वायरस से अब तक 74 हजार 281 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े पेश करते हुए कहा, “देश में कोरोना से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 74,281 पहुंच गयी है। इसमें में 47,480 अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 24,385 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं देश में मौतों की संख्या 2,415 हो गई है।”

वहीं, देश में अब भी अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर और मिजोरम कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं।

उधर आंध्र प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 2,090 हो गयी है, जिनमें से 1,056 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 46 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। असम में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 65 है, जिनमें से 39 को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। यहां 2 लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत हुई है।

बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां अब तक 831 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 383 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending