Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, 67 हजार के पार पहुंची संख्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। सोमवार को इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 67 हजार के पार चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 4 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना के कुल केस अब 67152 हो गए हैं।

इस खतरनाक वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 22 हजार 171 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 832 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4199 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र के बाद गुजरात में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। यहां अब तक 8 हजार 194 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 493 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीसरे नंबर पर तामिलनाडु राज्य है। यहां कोरोना के मामले में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। राज्य में अब तक कुल 7204 कोरोना के मामले की पुष्टि हुई है।

 

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending