Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोनाः आगरा में मिले 28 नए केस, 700 के पार पहुंची संख्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना का संक्रमण कम होता नहीं दिख रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 28 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 700 के पार चली गई है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक आगरा में अब तक कुल 706 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

इनमें से 303 ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 8835 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि आगरा में कुल संक्रमित 706 हो गए हैं। हालांकि जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने आंकड़ा 701 पर पहुंचने की पुष्टि की है।

जिलाधिकारी ने कहा, “उपचार के बाद पूर्ण रूप से अब तक कुल 303 रोगी स्वस्थ हुए हैं और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती रहे इन मरीजों को अब छुट्टी दे दी गई है।”

नए मामले ज्यादातर 42 हॉटस्पॉट से सामने आए हैं। ये यहां कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित कुछ व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक 8 हजार 835 नमूने एकत्र कर चुका है।

फिरोजाबाद में आंकड़ा बढ़कर 174 हो गया है, जबकि मथुरा में दो नए मामलों में मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद से शहर में महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 38 हो गई।

आगरा प्रशासन ने शनिवार को यहां आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए नए क्वारंटाइन सेंटर्स की घोषणा की। यह 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के बाद ही अपने गांवों में प्रवेश कर पाएंगे।

इस बीच डिविजनल कमिश्नर अनिल कुमार ने कई हॉटस्पॉट और सरकारी अस्पतालों का दौरा कर इस बाबत तैयारियों का जायजा लेकर सुविधाओं की समीक्षा की।

 

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending