Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

5 साल का बच्चा पापा की कार लेकर हाईवे पर निकला, फिर जो हुआ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 5 साल का एक बच्चा पिता की कार लेकर हाइवे पर निकल गया। वह Lamborghini खरीदने के लिए बड़े शहर की ओर जा रहा था इस दौरान पुलिस की नजर उसपर पड़ गई।

हैरान कर देने वाला ये मामला अमेरिका के उटाह में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 साल का बच्चा हाईवे पर कार चलाकर कैलिफोर्निया जा रहा था। अचानक रास्ते में एक पुलिस अधिकारी की नजर कार पर पड़ी जो काफी धीमी रफ्तार में चल रही थी।

अधिकारी को लगा कि कोई वृद्ध या फिर कोई बीमार शख्स कार को चला रहा है लेकिन जब अधिकारी ने कार रोकी तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

बच्चे की पहचान जारी नहीं की गई है। लेकिन पुलिस ने बताया कि वह एसयूवी ड्राइव कर रहा था। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वह दोनों पैर से ब्रेक दबाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद कार साइड करने में पुलिस ने मदद की।

बच्चे के पैरेंट्स दफ्तर गए हुए थे और वह भाई-बहन के साथ घर पर था। इसी दौरान अचानक वह चाबी लेकर निकल गया। पुलिस ने बताया कि घुमावदार सड़क पर उसे कार मोड़ने में दिक्कत हो रही थी।

बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह Lamborghini खरीदने के लिए उटाह से कैलिफोर्निया जा रहा है. हालांकि, पूछताछ में पता चला कि उसके जेब में सिर्फ 3 डॉलर ही थे। पुलिस का कहना है कि उसकी मां ने इससे पहले लग्जरी कार खरीदने से मना कर दिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending