Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 2645

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को राज्य में 139 नए मामले सामने आए। प्रदेश में कोराना से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2645 पहुंच गया है। कोरोना अब प्रदेश के 64 जिलों में अपने पांव पसार चुका है।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में अब तक 596, लखनऊ में 226, गाजियाबाद में 82, नोएडा में 168, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर में 256, पीलीभीत में 3, मुरादाबाद में 115, वाराणसी में 64, शामली में 27, जौनपुर में 8, बागपत में 17, मेरठ में 114, बरेली में 10, बुलंदशहर में 55, बस्ती में 32, हापुड़ में 34, गाजीपुर में 6, आजमगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 147, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 10, सहारनपुर में 202, शाहजहांपुर में 1, बांदा में 7, महाराजगंज में 7, हाथरस में 7, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 44 में संक्रमित हैं।

इसी तरह औरैया में 12, बाराबंकी में 2, कौशांबी में 2, बिजनौर में 34, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 10, मथुरा में 27, बदायूं में 16, रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर में 24, अमरोहा में 30, भदोही में 2, इटावा में 3, कासगंज में 2, संभल में 21, उन्नाव में 3, कन्नौज में 7, संत कबीर नगर में 25, मैनपुरी में 7, गोंडा में 3, मऊ में 1, एटा में 11, सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 42, श्रवास्ती में 6, बहराइच में 14, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1, जलौन में 5, झांसी में 9, गोरखपुर में 3, कानपुर देहात में 1, सिद्धार्थ नगर में 4, देवरिया में 2 और महोबा में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 754 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि निगरानी में 2 लाख 42 हजार लोगों को रखा गया है। आइसोलेशन में 1904 और क्वारंटीन में 11,518 लोगों को रखा गया है। प्रदेश में आइसोलेशन बेडों की संख्या 37,919 और क्वारंटीन बेडों की संख्या अब 21773 हो गई है। जबकि 1200 से अधिक वेंटिलेटर बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि एल-1 में 155, एल-2 में 69 और एल-3 में 19 अस्पताल हो गए हैं।

 

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending