Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा व नितिन मिश्रा ने रेड क्रॉस सोसाइटी के वर्करों को दिए फेस शील्ड

Published

on

Loading

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। ऐसे में घर से बाहर जाकर काम करने वाले वर्करों को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए बॉलीवुड ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा और नितिन मिश्रा फिल्म निर्माता ( निदेशक रुद्राक्ष ग्रुप ) की ओर से रेड क्रॉस सोसाइटी के वर्करों के लिए फेस शील्ड सोसाइटी की स्टेट चेयरमैन हेमा बिंदु को दिए गए। इस दौरान प्रमुख सचिव ग्राम विकास के. रविंद्र नाइक भी मौजूद रहे।

बता दें कि कोरोना से जंग में अनुभव सिन्हा और नितिन मिश्रा पहले भी योगदान देते रहे हैं। इससे पहले वह यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व कानून मंत्री बृजेश पाठक से मिलकर 1000 फेस शील्ड स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिसकर्मियों को दिए थे।

वहीं फ्रंट लाइन कोविड-19 कर्मियों के लिए 500 फेस शील्ड जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश को दिए थे। साथ ही 100 फेस शील्ड मीडिया कर्मियों के लिए अलग से डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश को भेंट किए थे।

झारखण्ड

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Published

on

Loading

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेला पराल और रायरोवा के पास पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता के मदद से नष्ट कर दिया गया।

घटना के संबंध मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम रेला पराल, रायरोवा के आस-पास जंगल क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में ग्राम रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमे एक छत्तीसगढ़ और दो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में रोहित पदम छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, वहीं युलिप जोजो और बासु बाहंदा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सलियों ने अपने हथियारों और विस्फोटकों के बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस जवानों ने उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डंप से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

 

Continue Reading

Trending