Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 1900 से ज्यादा पाए गए पॉजिटिव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 35 हजार के पार चली गई है।

बीते 24 घंटों में 1993 नए मामले सामने आए हैं और 73 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 35,043 हो गई है, जिसमें 25,007 सक्रिय हैं, 8889 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1147 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश देश का कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। बिहार में कोरोना संक्रमण की ऱफ्तार तेजी से बढ़ती दिख रही है। बिहार में शुक्रवार सुबह तक 418 लोग कोरोना संक्रमित हैं, इसमें से 82 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक 3515 लोग इस वायरस से ग्रसित बताए गए हैं। 1094 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

अकेले दिल्ली में 59 लोग यह मौत हुई है । गुजरात में आंकड़ा 4395 पहुंच गई है, यहां 613 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अकेले गुजरात मे 214 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में भी आंकड़ा 313 पहुंच गया है, 209 को डिस्चार्ज किया गया। यहां तीन लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 40 पर रुका हुआ है। यहां 28 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। यहां एक की मौत दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर में आंकड़ा 614 पहुंच गया है। यहां 216 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 8 की मौत हुई है ।

उधर केरल में पीड़ित लोगों की संख्या 497 पहुंच गई है। 383 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 4 लोगों की मौत हुई है। लद्दाख में यह आंकड़ा 22 है , 16 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 2660 हो गई है। 482 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 137 की मौत हुई है। महाराष्ट्र में यह संख्या 10,000 को पार कर गई है। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 10498 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं , जिनमें से 1773 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अकेले यहां 459 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में यह आंकड़ा 2584 हो गई है, जिनमें से 836 को डिस्चार्ज किया चुका है। 58 की मौत हुई है। तमिलनाडु में यह संख्या 2313 हो गई है। यहां 1258 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है। यहां 29 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना में यह आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है। यहां अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक 1038 लोग कोरोना पीड़ित बताए गए हैं। 397 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 26 की मौत दर्ज की गयी है।

यूपी में 2303 मामले सामने आए हैं । 513 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां अब तक 39 लोगो की मौत की सूचना है।

उधर, पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा शुक्रवार सुबह तक 795 हो गया है। 139 को डिस्चार्ज किया जा चूका है। यहां सिर्फ 33 लोगो की मौत की सूचना है।

 

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending