Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोनाः भारत में लगातार बढ़ रहे हैं मामले, लेकिन 3 अच्छी खबर भी हैं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रोजाना जारी किए जाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना 1718 नए केस सामने आए हैं।

वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 33050 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक राहत की भी खबर दी है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में 630 लोग ठीक हुए हैं।

भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 25.19% हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी साझा की है। लव अग्रवाल के मुताबिक भारत में रिकवरी रेट 25.19 फीसदी हो गया है जो 14 दिन पहले 13 फीसदी था।

वहीं मृत्यु दर 3.2 फीसदी पाई गई है इनमें 65 फीसदी पुरुष और 35 फीसदी महिलाएं हैं। साथ ही केस डबल होने में भी सुधार हुआ है। मंत्रालय के अनुसार अब कोरोना के केस 11 दिन में डबल हो रहे हैं।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending