Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋषि कपूर के निधन पर सलमान खान ट्वीट-अलविदा चिंटू सर…कहा सुना माफ

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर।

फिल्म दुनिया के तमाम दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सलमान ने ट्वीट पर लिखा, अलविदा चिंटू सर… कहा सुना माफ।

परिवार को इस दुख को सहने के लिए शक्ति मिले। सलमान खान के अलावा बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी. आमिर खान ने लिखा कि आज हमने एक महान को गंवा दिया। एक शानदार अभिनेता, बेहतरीन इंसान और सिनेमा के सच्चे सपूत आज हमारे बीच नहीं रहे।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending