Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अंतिम समय में क्या कर रहे थे ऋषि कपूर? जानकर नहीं होगा यकीन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का गुरूवार की सुबह निधन हो गया। वह 67 साल के थे। पिछले दो साल से वह कैंसर से जूझ रहे थे। सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली।

उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ऋषि के निधन पर परिवार की ओर से एक संदेश जारी किया गया है। इस संदेश में बताया गया है कि कैसे अंतिम समय तक कैंसर से लड़ते हुए वह जिंदादिल बने रहे और डॉक्टर-मेडिकल स्टाफ का मनोरंजन करते रहे।

इसमें बताया गया कि कैसे कैंसर से लड़ रहे ऋषि कपूर अपने अंतिम वक्त तक जिंदादिल बने रहे और डॉक्टर-मेडिकल स्टाफ का मनोरंजन करते रहे।

कपूर फैमिली की ओर से जारी संदेश में कहा गया, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने (ऋषि कपूर) अंतिम वक्त तक मनोरंजन किया। वह जिंदादिल बने रहे और दो महाद्वीपों में दो साल के इलाज के बाद भी पूरी दृढ़ इच्छा के साथ जिंदगी जीते रहे।’

संदेश में कहा गया, ‘कैंसर के बीच ऋषि कपूर का फोकस हमेशा परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्मों पर बना रहा। इस दौरान उनसे मिलने वाला हर कोई इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपनी बीमारी के बीच किस तरह से परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्मों को दूर नहीं होने दिया।’

परिवार ने आगे लिखा, ‘वह अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए आभारी थे, जो दुनिया भर से आए थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद प्रशंसक सभी समझेंगे कि वह (ऋषि) एक मुस्कान के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे, आंसू के साथ नहीं।’

कोरोना संकट का जिक्र करते हुए परिवार ने लिखा, ‘व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध हैं। हम उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे कानून का सम्मान करें. कोई दूसरा रास्ता नहीं है।’

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending