Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इरफान खान का फैंस के नाम आखिरी संदेश, सुनकर इमोशनल हो जाएंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 54 साल के थे। वह लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे।

मंगलवार को उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान के अचानक गुजर जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। कई बड़े अभिनेता, निर्देशक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने से पहले उन्होंने अपने फैंस के लिए एक संदेश जारी किया था। ये मैसेज अब फैंस के लिए आखिरी संदेश साबित हुआ है। आईए सुनते हैं उन्होंने अपने फैंस के लिए क्या कहा था…

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending