Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना संकट के बीच पाक की नापाक हरकत, पुंछ में सीजफायर का किया उल्लंघन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी व कस्बा सेक्टर में मंगलवार को भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

कर्नल देवेंद्र आनंद ने आईएएनएस को बताया, “आज सुबह लगभग 11 बजे पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ जिले में शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में मोर्टार के साथ गोलाबारी की और अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया।

भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।”पाकिस्तान ने सोमवार को भी मानकोटो सेक्टर में गोलाबारी कर पुंछ जिले में द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन किया था। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending