Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना: इस देश मे हुआ वायरस का खात्मा, अब नहीं है कोई मरीज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया मे कहर बरपा रहा है। इससे अब तक लगभग 30 लाख लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 2 लाख के पार चली गई है।

इस वायरस ने सबसे ज़्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है। इसके संक्रमण से अमेरिका में 54 हज़ार से ज़्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस से दुनिया का हर देश परेशान है।

इस नए वायरस की वैक्सीन न होने की वजह से ज़्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। अगर दुनिया का नक्शा देखा जाए तो हर देश में कोरोना के केस नज़र आएंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कोरोना का अंत हो चुका है। इस देश का नाम है यमन।

यहां अब कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। हाल ही में यहां 1 कोरोना से संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। पहला केस मिलने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को भी क्वारेंन्टीन कर दिया गया।

इलाज के बाद अब संक्रमित शख्स पूरी तरह से स्वास्थ्य हो चुका है। इसी के साथ यमन में मौजूदा समय में अब एक भी कोरोना के एक्टिव केस नहीं हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending