Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने आधी रात को किया ट्वीट, कहा-कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा

Published

on

Loading

मुंबई। कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया परेशान है। कई स्टडीज का मानना है कि यह वायरस चमगादड़ो से इंसानी शरीर में आया है। ऐसे में लोगों के चमगादड़ों को देखकर किसी भी इंसान का डरना लाजमी है। ऐसा ही कुछ हुआ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ।

उनके घर जलसा में आधी रात एक चमगादड़ घुस गया जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंड़ल से दी। अमिताभ ने बताया कि उनके घर में चमगादड़ घुस गया है जिसे बड़ी मुश्किलों से उन्होंने बाहर निकाला।

अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर…ब्रेकिंग न्यूज…क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला।

कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा। बता दें कि अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कोरोना को लेकर अक्सर कई जानकारियां शेयर भी करते हैं। अब इस ट्वीट पर भी लोग काफी मजे ले रहे हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने एक पोस्ट कर कोरोना वॉरियर्स का आभार भी जताया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending