Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना से मुंबई पुलिस में पहली मौत, कॉन्स्टेबल ने तोड़ा दम

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो

Loading

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बुरी खबर सामने आई है। शनिवार को यहां पुलिस कॉन्स्टेबल चंद्रकांत पेन्डुकर की कोरोना की वजह से जान चली गई।

उनकी उम्र 57 साल थी। उनकी ड्यूटी वकोला पुलिस स्टेशन में लगी थी। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में वकोला का नाम भी शामिल है।

उनके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वायरस से अब 24 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

मुकोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। यहां अब तक कोरोना के 6817 मामले सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending