Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस राज्य में 7 दिनों में ही लोगों की हो जा रही मौत, भूल से भी न करे ये काम

Published

on

Loading

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वायरस से अब 24 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। यहां अब तक कोरोना के 6817 मामले सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है।

इस बीच महाराष्ट्र की एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी मुंबई में कोरोनावायरस से संक्रमित और मौत होने के बीच 6.4 दिन का औसत समय है। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव शख्स के हॉस्पिटल में भर्ती और मौत होने के बीच औसत समय 2.4 दिन है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की ओर से नियुक्त एक कमिटी द्वारा पेश की गई डेथ ऑजिट रिपोर्ट में यह बात निकलकर सामने आई है।

इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह पाया है कि कोरोनावायरस संक्रमित लोग देर से हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। ऐसे में हॉस्पिटल में भर्ती और मौत होने के बीच का समय काफी कम है।

बीएमसी की ओर से गठित समिति  ने ये रिपोर्ट 133 मरीजों के अध्ययन के बाद तैयार की है। समिति ने वसई-विहार, नवी मुंबई और पालघर में हुई मौतों का अध्ययन किया। समिति की ओर से इसे लेकर कुछ अहम सुझाव भी दिए गए हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending