Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द आने वाला है इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल

Published

on

Loading

मुंबई। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब इस फिल्म का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम किया जा रहा है।

बता दें कि 2 साल पहले रिलीज हुई अजय देवगनन स्टारर फिल्म रेड लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अजय के किरदार को काफी सराहा गया था।

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड , ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के नेतृत्व में आयकर विभाग द्वारा एक शक्तिशाली स्थानीय राजनेता के घर पर मारे गए वास्तविक आयकर छापे पर आधारित थी। माना जाता है यह इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला छापा था। यह छापा 18 घंटे से अधिक समय तक चला था।

इस बारे में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा, “2018 में ‘रेड’ की सफलता ने साबित किया कि दर्शकों को इस तरह की स्मार्ट सामग्री की जरूरत है। हम, अजय देवगन और मैं, कुमार मंगतजी (निर्माता) के साथ एक विशाल मल्टी-फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ‘रेड’ फिल्म का दूसरा भाग पटकथा के चरण में है।”

“हम हमेशा दर्शकों को ऐसी फिल्में देना चाहते हैं, जो कंटेंट-ओरिएंटेड हों। हम पर दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जि़म्मेदारी है। खासकर अपने आखिरी वेंचर ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ की सफलता के बाद यह जिम्मेदारी बढ़ गई है।”

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending