Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना वायरस का दिखने लगा खतरनाक असर, लोगों के शरीर पड़ने लगे काले!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया इस समय घरों में कैद है। इस खतरनाक वायरस ने अब तक लाखों लोगों की जान ले ली है।

दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन ढूंढने की कोशिश में लगे हैं। साथ ही बार बार रूप बदलने वाले कोरोना वायरस को लेकर भी लगातार शोध किया जा रहा है।

इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह वायरस कितना खतरनाक है।

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी। अब यहां से एक चौंका देने वाली बात सामने आई है।
यहां कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टरों का शरीर अब काला पड़ने लगा है।

बता दें कि ये दोनों डॉक्टर चीन में कोरोना से पीड़ित मरीजों का इलाज करते-करते खुद संक्रमण का शिकार हो गए। मौत के मुंह में पहुंच चुके इन दोनों डॉक्टरों को इलाज के बाद बचा तो लिया लेकिन लिवर पर वायरस का खतरनाक प्रभाव पड़ने के बाद इनके चेहरे का रंग काला पड़ गया।

द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 साल के दोनों डॉक्टर यी फैन और डॉ हू वेफेंग जनवरी महीने में वुहान सेंट्रल अस्पताल में मरीजों का इलाज करते हुए खुद कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे।

ये दोनो डॉक्टर कोरोना वायरस का खुलासा करने वाले ली वेनलियानाग के साथ काम करने वाले हैं। ली ने ही सबसे पहले चीन में कोरोना वायरस का खुलासा किया था। लोगों का इलाज करते करते वो खुद संक्रमित हो गए थे। 7 फरवरी को अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending