Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोनाः चीन पर शक और गहराया, वुहान की सच्चाई बताने वाले 3 पत्रकार गायब

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया इस समय जूझ रही है। हर दिन यह वायरस हजारों की संख्या में लोगों की जान ले रहा है। दुनिया के ज्यादातर देशों को शक है कि कोरोना वायरस चीन की लैब से लीक होने की वजह से पूरी दुनिया में फैला है।

वहीं चीन शुरू से ही इस बात से इनकार करता आया है। चौतरफा घिरे चीन हर देश संदेह कर रहा है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे यह शक और भी ज्यादा गहरा हो गया है।

दरअसल, वुहान की सच्चाई उजागर करने वाले 3 पत्रकार कई दिनों से लापता हैं जिसके बाद चीन एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है। 34 साल के चेन से आखिरी बार 6 फरवरी को अपडेट मिला था।

उन्होंने बताया था कि वुहान में लॉकडाउन होने से कुछ ही दिन पहले वे शहर में पहुंच गए थे। दुनिया को सच दिखाने के मकसद से वे वुहान गए थे। वहीं, वुहान के ही रहने वाले फैंग बिंग भी 9 फरवरी से गायब हैं। उन्होंने भी वुहान के कई वीडियो अपलोड किए थे। उनके एक वीडियो में देखा गया था कि एक बस में शवों को लादा जा रहा है।

तीनों ही व्हिसल ब्लोअर में ली जेहुआ की उम्र सबसे कम है। 25 साल के ली हाई प्रोफाइल रिपोर्टर रहे हैं। वे चीन की सीसीटीवी मीडिया कंपनी के साथ काम कर चुके थे। नौकरी छोड़ने के बाद वे वुहान से स्वतंत्र रूप से रिपोर्टिंग कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि 26 फरवरी के बाद से उन्हें नहीं देखा गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending