Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना वायरस से कैसे लड़ेगा ये देश, यहां वेंटिलेटर हैं कम, उपराष्ट्रपति ज्यादा!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरे विश्व में तबाही मचा रहा है। इस खतरनाक वायरस ने अबतक 1 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं, 24 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से अभी भी जूझ रहे हैं।

इस बीच आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इस वायरस से लड़ने के कोई इंतजाम ही नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं साउथ सूडान की। यहां की स्वास्थ्य सुविधा बहुत ही खराब है।

कोरोना वायरस के इलाज में सबसे महत्वपूर्ण यंत्र वेंटिलेटर यहां बहुत कम मौजूद हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अफ्रीका में 10 ऐसे देश हैं जहां के अस्पतालों में एक भी वेंटिलेटर नहीं है।

अफ्रीका महाद्वीप के देश साउथ सूडान में भी वेंटिलेटर न के बराबर ही है। हैरानी की बात ये है कि यहां उप राष्ट्रपति ज्यादा और वेंटिलेटर की संख्या कम है। जानकारी के मुताबिक साउथ सूडान में 5 उपराष्ट्रपति हैं जबकि वेंटिलेटर केवल 4 ही इस देश में उपलब्ध हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending