प्रादेशिक
बिहार में कोरोना का कहर, एक ही परिवार के 9 लोग पाए गए पॉजिटिव
पटना। बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सीवान के बाद अब मुगेर जिला बिहार का नया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। यहां एक ही परिवार के 9 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। कोरोना संक्रमितों में छह महीने और दो साल की बच्ची भी शामिल है।
गुरुवार की रात तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 83 पहुंच गई है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात मुंगेर की छह माह की बच्ची, 21 वर्षीय महिला सहित तीन मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ये तीनों बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो गई।
गुरुवार को सुबह इसी परिवार के छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसमें दो पुरूष जिनकी उम्र 40 और 38 साल है तथा चार महिलाएं हैं। इनमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। ये सभी भी बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के ही हैं।
बिहार में अब तक 83 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच इनमें से 37 लोग इलाज के बाद घर वापस चले गए हैं।
उत्तर प्रदेश
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत तो वहीं 12वीं में 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
छात्र वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।
यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया गया है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर