Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना के मरीज ने महिला को दांत से काटा, तड़प कर हुई मौत

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के साथ भारत को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। देश में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा हो गई है।

इनमें 90 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 24 लोगों की जान जा चुकी है। इस खतरनाक वायरस के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां थेनी जिले में क्वारंनटीन किया गया एक शख्स अपने घर से भाग गया।

होम क्वारनटीन से भागने के बाद उसने 90 साल की बुजुर्ग महिला नचियाम्मल की गर्दन में काट लिया। नचियाम्मल के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग दौड़े और उसको आरोपी से किसी तरह छुड़ाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में थेनी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले श्रीलंका से वापस लौटा था, जिसके बाद उसको क्वारनटीन किया गया था। इसके चलते उसकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी जब होम क्वारनटीन से भागा, तब वह बिना कपड़ों के था। इससे पहले वह अपना टेक्सटाइल का कारोबार चला रहा था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी होम क्वारनटीन में रहने की वजह से दिमागी रूप से डिस्टर्ब हो गया था।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending