Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

India Fighting Corona : 900 पार हुए संक्रमण के मामले, 21 की मौत

Published

on

pic - Google

Loading

भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 900 के पार चली गई है, जबकि अब तक इस वायरस से 21 लोगों की जान चली गई है। देश भर में राज्य सरकारें लोगों को बचाने के लिए कई ठोस कदम उठा रही हैं। वहीं लॉकडाउन को कड़ाई से पालन करने की अपील भी जनता से की जा रही है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने देश के सभी मेडिकल संस्थानों से तैयार रहने के लिए कह दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को AYUSH फेशनल्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हुए बात कही है।

Corona Warriors करेंगे लोगों की रक्षा, डायल करें – 1076

केरल में कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। केरल में कोरोना की वजह से अभी तक कोई मौत का मामला सामने नहीं आया था। मध्य प्रदेश में एक पत्रकार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मामला ये है कि पत्रकार की बेटी लंदन से लौटी थी, जिसे क्वारनटीन रहने को कहा गया था। इसके बावजूद पत्रकार ने नियमों को नहीं माना।

अब पत्रकार और उनकी बेटी दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से अब पूर्व सीएम कमलनाथ भी क्वारनटीन में चले गए हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending