Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना ने बनाया ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स को अपना शिकार, पाए गए पॉजिटिव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना ने ब्रिटेन के शाही महल में भी दस्तक दे दी है। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। प्रिंस चार्ल्स को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

क्लेरेंस हाउस ने बुधवार को घोषणा की कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था।

यहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट नेगेटिव आया है। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending