Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खतरा : पिघल गया इतना बड़ा ग्लेशियर कि बढ़ रहा है पूरी दुनिया का जलस्तर

Published

on

फोटो - गूगल

Loading

नासा ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है कि ग्रीनलैंड से पिछली गर्मी में कुल 600 बिलियन टन बर्फ टूटकर समुद्र में मिल गई है। इससे पूरी दुनिया में समुद्री जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ( नासा ) और जर्मनी के एयरोस्पेस सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीनलैंड में पिघली बर्फ करीब 600 बिलियन टन है, यानि कि करीब 544,310,844,000,000 किलोग्राम बर्फ। इतनी बड़ी मात्रा में बर्फ मात्र 50 दिनों में पिघल चुकी है।तेज़ी से पिघलती बर्फ के कारण पूरी दुनिया में समुद्री जलस्तर दो मिलीमीटर बढ़ गया है।

कोरोना वायरस से बचाने के लिए पिला दिया डिटॉल, 59 की मौत

ग्रीनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में हुई शोध से यह पता चलता है कि पिछली गर्मी बाकी सालों की तुलना में ज्यादा गर्म थी। इसकी वजह से बर्फ की कई चादरें पिघलती चली गईं। ग्रीनलैंड में 2002 से 2018 के बीच हर साल औसत जितनी बर्फ पिघलती है, उससे दोगुनी ज्यादा 2019 में पिघली है। तेज़ी से बढ़ता समुद्री जलस्तर पूरी दुनिया के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending