Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना से लड़ने में जेल के कैदी भी दे रहे हैं साथ, कर रहे ये नेक काम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है। इस खतरनाक वायरस से अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।  भारत में भी यह वायरस तेजी से पांव पसार चुका है। देश में अब तक 400 से ज्यादा कोरोना से संक्रमित लोगों की पहचान की जा चुकी है। इस बीच बीच देश की जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश में कैदी मास्क बना रहे हैं।

अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (कारागार और सुधार सेवाएं) सोमेश गोयल ने आईएएनएस को बताया कि नाहन और कांडा शहरों में मॉडल सेंट्रल जेलों में निर्माण इकाईयां लोगों के लिए मास्क बनाने के काम में जुटी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोनावायरस से निपटने के लिए जेल कर्मचारी और कैदियों की ओर से की गई यह पहल प्रशंसा के लायक है।

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत तो वहीं 12वीं में 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

छात्र वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।

यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया गया है।

Continue Reading

Trending