Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कोरोना से संक्रमित थी बॉलीवुड सिलेब्रिटी, एयरपोर्ट से छुपकर भागी, और फिर…

Published

on

Loading

लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं थी। ऐसी खबरें आ रही हैं कि एयरपोर्ट पर कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर वो निकल भागी थी।

उन्होंने लखनऊ के महानगर में मौजूद गैलेंट अपार्टमेंट में सौ से ज़्यादा लोगों के साथ पार्टी भी की थी। लेकिन आज वो करोना पॉज़िटिव निकल आई हैं।

कनिका कपूर लखनऊ के ताज होटल में भी गईं थी। पार्टी में तमाम बड़े अफ़सर और कई नेता शामिल थे। इसके बाद पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है। हर कोई डरा हुआ है। नौकर चाकर और पार्टी कैटरर समेत तमाम कर्मी भी दहशत में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending