Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना वायरस ने तोड़ी IS आतंकियों की कमर, खौफ के साए में उठा रहे ये कदम!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस अबतक 122 देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। यह वायरस अबतक दुनियाभर के लगभग 5300 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है।

वहीं इससे संक्रमितों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो चुकी है।

तेजी से फैलने वाले इस खतरनाक वायरस से आतंकी भी दहशत में हैं। दुनिया में खौफ फैलाने वाला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) फिलहाल खुद कोरोना वायरस से डरा हुआ है।

इसे देखते हुए उसने अपने आतंकियों के लिए हेल्थ अडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें संक्रमित शख्स से दूर रहने, हाथ धोकर खाना खाने और यूरोप न जाने की सलाह दी गई है।

चीन के बाद अब यूरोप कोरोना वायरस की चपेट में है। चीन के बाद इटली और ईरान की हालत खराब है। खबरों के मुताबिक, जारी संदेश में लिखा है, ‘ऊपरवाले पर भरोसा रखें। खाने से पहले हाथ धोएं।

पॉजेटिव शख्स से ऐसे भागे जैसे शेर को देखकर भागते हैं।’ यह निर्देश उनके न्यूजलेटर अल नबा में छपे हैं। मुंह कवर करके रखने, हाथ रखकर झींकने जैसे निर्देश भी इसमें लिखे हैं।

आईएस के गढ़ इराक-सीरिया में फिलहाल कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इराक में फिलहाल कोरोना के 79 मामले सामने आए हैं। वहीं सीरिया में इसका कोई केस नहीं है। लेकिन डर है कि यह वहां भी पहुंच सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending