Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना की दवा बनकर हुई तैयार! इस देश ने दी अबतक की सबसे बड़ी खुशखबरी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस अबतक 122 देशों के लोगों को अपना निशाना बना  चुका है। इस खतरनाक वायरस से 5300 से ज्यादा जान जा चुकी है वहीं संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर डेढ़ लाख हो चुकी है।

तेजी से पूरी दुनिया को अपने चपेट में लेने वाला ये वायरस भारत में भी पहुंच चुका है। भारत में इससे प्रभावित लोगों की संख्या 107 हो गई है, जबकि इससे दो लोगों की जान भी जा चुकी है।

इस बीच कोरोना वायरस को लेकर एक राहत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने कोरोना वायरस के वैक्सीन बना ली है, साथ ही आज यानी 16 मार्च से लोगों पर इसका परीक्षण भी शुरू कर दिया है।

इसकी घोषणा अमेरिकी सरकार ने खुद की है। अमेरिका का द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ इस ट्रायल की फंडिंग कर रहा है। जिस इंसान ने इस परीक्षण के लिए हां कहा है, उसके ऊपर परीक्षण सिएटल स्थित कैसर पर्मानेंटे वॉशिंगटन हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है।

अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कोरोना के सटीक वैक्सीन को बाजार में लाने में एक साल से 18 महीने लग जाएंगे। अगर यह परीक्षण सफल होता है तो अन्य देशों में भी इस वैक्सीन को पहुंचाया जाएगा।

इस वैक्सीन ट्रायल के लिए 45 युवा वॉलंटियर्स चुने गए हैं। इन लोगों के साथ ही परीक्षण की शुरुआत होगी। इन्हीं लोगों को पहले कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending