Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना पीड़िता के परिवार पर दर्ज हुआ केस, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की तादाद भारत में हर दिन बढ़ती चली जा रही है। इस बीच इससे जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

दरअसल आगरा की रहने वाली एक कोरोना पीड़ित के परिजनों पर केस दर्ज कर दिया गया है। आरोप है कि परिजनों ने कोरोना पीड़िता को छुपाकर रखा था।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को युवती और परिवार के लिए लोगों ने गुमराह किया था। बताया जा रहा है कि युवती आगरा कैंट रेलवे कॉलोनी में मिली। कोरोना वायरस से पीड़ित युवती इटली से लौटी थी।

बेंगलुरु में पति के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी, फिर वह मायके लौट आई थी। सरकारी डॉक्टर की तहरीर पर थाना सदर बाजार में केस दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश सदर थाना केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending