Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूसरे दिन बागी 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘बागी 3’ बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई कर रही है। शनिवार को फिल्म ने 16 करोड़ का बिजनेस किया। पहले दिन फिल्म ने 17 करोड़ की कमाई की थी।

इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 33 करोड़ हो गया है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। ‘बागी 3’ फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा चर्चा में रहा था मगर फिल्म उस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन नहीं कर पा रही है।

फिल्म के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर जो अनुमान लगाए गए थे फिल्म ने उस लिहाज से बेहद कम कलेक्शन किया है। अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि भले ही फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया मगर इसके बावजूद फिल्म साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म पहले दिन 25-30 करोड़ की कमाई कर ले जाएगी, मगर ऐसा करने में फिल्म असफल रही। ऐसा भी माना जा रहा है कि देशभर में फैले कोरोना वायरस के खौफ से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ रहा है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending