Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नहीं खत्म होगा कोरोना वायरस! सार्स का इलाज ढूंढने वाले डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा रखा है। इस खतरनाक वायरस से अब तक 3300 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मी बढ़ने के बाद कोरोना धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। इस बीच सार्स जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज ढूंढने वाले डॉक्टर ने कोरोना को लेकर बुरी खबर दी है।

डॉक्टर ने दावा किया है कि इस साल के अंत तक यह वायरस मारा नहीं जा सकेगा। सार्स भी कोरोना की तरह ही  एक वायरस था। हॉन्गकॉन्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर यूएन क्वॉक यंग ने कहा है कि इस साल के अंत तक कोरोना वायरस खत्म नहीं होगा।

क्योंकि अब यह पूरी दुनिया में फैल चुका है। प्रोफेसर यूएन क्वॉक यंग ने ही 2003 में पूरी दुनिया में फैली सार्स महामारी का इलाज खोजा था। इस समय वे कोरोना वायरस के इलाज को खोजने में लगे हुए हैं।

प्रो. यंग ने बताया चीन की मीडिया को एक इंटरव्यू में बताया कि अब यह वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है। यानी यह खुद को लगातार बदल रहा है। हमारे पास इसके सबूत भी नहीं हैं। इसका कोई इलाज भी नहीं है. अभी रिसर्च हो रही है। पर नतीजा कुछ भी नहीं आया है।

प्रो. यूएन क्वॉक यंग ने कहा कि स्थिति गर्मियों में थोड़ी सुधर सकती है लेकिन यह वायरस अब धरती पर से खत्म नहीं होगा। यह इस साल के अंत दुनिया भर के लोगों को डराता रहेगा। क्योंकि यह कमजोर होता है लेकिन फिर जैसे ही स्थितियां इसके अनुकूल होती हैं यह फिर तेज हो जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending