Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ट्रंप का भारत दौराः अहमदाबाद से ज्यादा खुश हैं यूपी के इस गांव के लोग, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ट्रंप के भारत दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि बस्ती जनपद के बहादुरपुर गांव की बेटी रीता बरनवाल भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ भारत आ रही हैं। बता दें कि रीता अमेरिका के परमाणु ऊर्जा विभाग में उच्च पद पर कार्यरत हैं।

रीता के पिता कृष्ण चन्द्र बरनवाल आईआईटी खड़गपुर के टॉपर थे और 1968 में पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए थे। पीएचडी के बाद उन्होंने वहीं पर प्रोफेसर की नौकरी ज्वॉइन कर ली।

शादी के बाद अपनी पत्नी को भी भारत से अमेरिका ले गए। उनकी तीन बेटियों में से एक रीता ने एमआईटी से पदार्थ विज्ञान एवं अभियांत्रिक में ग्रेजुएशन किया उस के बाद मिशिगन विश्वविद्यालय से रिसर्च किया।

आज रीता अमेरिका के परमाणु ऊर्जा विभाग की प्रमुख हैं। रीता अब 24-25 फरवरी की भारत यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हैं। वह वर्ष 2008 के बाद से भारत नहीं आईं।

ऐसे में सालों बाद उनकी वतन वापसी होगी, लेकिन वह अमेरिकी अधिकारी के रूप में ही आएंगी। वहीं, उनके पैतृक गांव बहादुरपुर के लोग इस खबर से काफी खुश हैं कि, रीता भी ट्रंप के साथ भारत आ रही हैं। गांववालों की मांग है कि, उनकी बेटी को उसके पैतृक गांव भी भेजा जाये। हालांकि सुरक्षा कारणों से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।

 

झारखण्ड

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Published

on

Loading

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेला पराल और रायरोवा के पास पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता के मदद से नष्ट कर दिया गया।

घटना के संबंध मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम रेला पराल, रायरोवा के आस-पास जंगल क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में ग्राम रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमे एक छत्तीसगढ़ और दो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में रोहित पदम छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, वहीं युलिप जोजो और बासु बाहंदा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सलियों ने अपने हथियारों और विस्फोटकों के बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस जवानों ने उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डंप से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

 

Continue Reading

Trending