Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्घि के लिये अपनी मंगल कामना प्रेषित की हैं।

राज्यपाल ने अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान शिव की उपासना से जुड़े इस पर्व की अपनी विशेष महत्ता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पर्व भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने के साथ-साथ पारस्परिक एकता का संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, “देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। ‘हर हर महादेव’।

उन्होंने आगे लिखा, “त्याग, भक्ति और मुक्ति का अनुपम समन्वय, ‘माघ मेला’ का आज अंतिम स्नान है। कल्पवास के त्याग, श्रद्घा के समर्पण और संन्यास के संकल्प से दीप्त माघ मेला में आज, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिवेणी के पवित्र जल में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित कर रहे श्रद्घालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।”

उत्तर प्रदेश

ससुराल में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, गुस्साए मायके वालों ने घर में लगा दी आग, जिंदा जल गए सास-ससुर

Published

on

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला का शव अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इसके बाद महिला के परिजन ससुराल पहुंचे और घर में आग लगा दी।

जिससे उसके ससुर और सास की झुलसकर मृत्यु हो गई। पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय अंशिका केसरवानी ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और मौके पर मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे।

मायके वालों का आरोप है कि अंशिका की हत्या कर शव लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को उस मकान से बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे जब मकान की तलाशी ली गई तो वहां दो शव मिले जिसमें एक शव लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और दूसरा शव लड़की की सास शोभा देवी (62) का है। इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading

Trending