Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कार्तिक आर्यन से बच्चे ने कहा-भईया भाभी आ गई हैं, फिर सारा ने किया ये….

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आज कल’ आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दोनों के बीच कैमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान खबरें आई थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की टांग खींचने और प्यार का इजहार करने से भी बाज नहीं आते हैं।

कार्तिक सारा के लिए कैसे इमोशन्स रखते हैं ये उनकी पोस्ट से जाहिर हो जाता है। अब वैलेंटाइन डे पर उनके द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

Bhabhi kisko bola ☺️

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

वीडियो में कार्तिक आर्यन पहाड़ी इलाके में कुछ लड़कों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। जिस लड़के के साथ कार्तिक खेल रहे है उससे वह बार बार कहते हैं। बोलो… बोल… फिर बोल ना… कार्तिक के कई बार कहने पर लड़का कहता है।

कार्तिक भईया भाभी आ गई है। ये सुनते ही वहां खड़े सभी लोग हंस पड़ते हैं और कार्तिक लड़के की तरफ बढ़ रहीं सारा अली खान को रोकने लगते हैं। सारा कार्तिक को मारती हैं और उससे कहती हैं कि तूने बुलवाया है ना उससे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending